बी.पी.,तनाव, गठिया, एनीमिया, मॉर्निंग सिकनेस, स्किन और बालों की कई समस्याएं करें दूर.. सिर्फ एक गिलास यह शेक या खाएं रोज़ाना …

वंदना

एक ऐसा फल जो स्वाद में हमेशा मीठा होता है | जिसके खाने से होता है वजन कम और साथ ही कई बिमारिया जैसे बी.पी.,तनाव, कैंसर, गठिया , एनीमिया, मॉर्निंग सिकनेस ,स्किन और बालों से जुडी कई समस्याओं का निवारण होता है | चीकू उन फलों में से एक है जो स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है | चीकू में पोटेशियम ,तांबा, कैल्शियम, मैग्नीशियम और लोहा भरपूर मात्रा में होता है | चीकू का दूध के साथ उपयोग करने से इससे मिलने वाला लाभ दोगुना हो जाता है। चीकू आसानी से पच कर भरपूर उर्जा प्रदान करता है |

चीकू खाने के फायदे

सर्दी और खाँसी करे दूर
चीकू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते है जो संक्रमण को दूर करते हैं | सर्दी और खाँसी होने पर चीकू खाना फायदेमंद होता है|

video: यही हाल रहा तो नहीं पैदा होंगे बच्चे…अगर हुए तो होंगे मंदबुद्धि… सुनो Dr.Amar Singh Azad से

हृदय रखे ठीक
चीकू में पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हृदय के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह छोटी ब्लड नालियों को बड़ा करने वाली औषधि के रूप में भी जाना जाता है साथ ही रक्तचाप भी बढ़ने नहीं देता है। यह हृदय पर स्ट्रेस नहीं होने देता है और दिल के दौरे, स्ट्रोक आदि को रोकने में मददगार होता है। इसमें फाइबर बहुत मात्रा में होता है जो शरीर में कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की क्षमता रखता है। चीकू में पाए जाने वाले विटामिन ई और सी दिल की रक्षा करते हैं।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
चीकू में मौजूद मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को सही से चलने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर को पोटेशियम कंट्रोल करता है।

video: शारीरिक दुख दूर करने का हजारों सालों से भी पुराना…

तनाव करे दूर
मानसिक तनाव या चिंता की स्थिति होने पर चीकू खाने से राहत मिलती है | चीकू में विटामिन ई, पोटेशियम और कई खनिज होते है जो तंत्रिका तंत्र के कार्य को सुचारु रूप से चलाते है जिससे चिंता कम होती है। अवसाद, मूड स्विंग या अन्य मानसिक समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों को चीकू जरूर खाने चाहिए इससे हार्मोन के स्तर में सुधार होता है और साथ ही नर्वस सिस्टम भी ठीक से काम करता है।

इम्यून सिस्टम रखे ठीक
चीकू में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार चीकू इम्यून सिस्टम को सुधार कर बाहरी तत्वों को समाप्त कर सकते हैं| जिससे पुराने रोग भी ठीक होने लगते है | कैंसर और गठिया में भी आराम आता है। इसमें मौजूद फाइबर इसे लैक्सटिव बनाता है इसलिए यह कब्ज की समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है।

video: याददाश्त के साथ और कई बीमारियां करे ठीक घर में बना…|| memory || Murabba || Gulkand ||

एनीमिया करे दूर
चीकू में लोहा अधिक मात्रा में पाया जाता है | रोज़ाना चीकू खाने से शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर किया जा सकता है | चीकू का शेक बनाकर पीने से शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर किया जा सकता है |

चीकू मिल्क शेक बनाने के लिए 4 या 5 चीकू को साफ़ धोकर उनके बीज निकाल देने चाहिए | फिर फांक काटकर मिक्सी में या ब्लैंडर करने के लिए जार में डालकर एक ग्लास ठंडे दूध के साथ अच्छी तरह से मैश कर लेना चाहिए फिर इसमें शक्कर या शहद मिलाकर पीना चाहिए |

इस शेक में अधिक स्वाद के लिए वेनीला आइसक्रीम भी डाल सकते है। मिल्क शेक सर्व करने के पहले ग्लास में आइस्क्रीम की एक परत बना कर उसके ऊपर मिल्क शेक डालकर इसे चीकू की स्लाइस से सजा कर सर्व करने पर पीने का मजा दुगना हो जाता है |

कमजोरी करे दूर
चीकू का सेवन करने से एनर्जी बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है क्योंकि इसमें प्राकृतिक फ्रुक्टोज और सुक्रोज़ होता है जो शरीर की एनर्जी बढ़ा देते हैं। कमजोरी महसूस होते ही चीकू खाने से फायदा होता है| सैर ज्यादा करने वालों या काम में अधिक व्यस्त रहने वालों को घर से निकलते समय एक चीकू जरूर खा के निकलना चाहिए। जिससे एनर्जी बनी रहे|

video: नवरात्र में भूलकर भी ना करें यह काम…नहीं तो…|| Navratri || Durga Punja || Ramnavmi ||

वजन करे कम
चीकू में फाइबर अधिक होता है। इसको नाश्ते और भोजन के बीच के समय में भी खाया जा सकता है| जिससे अलप आहार में भी जल्दी पेट भर जाता है और कैलोरी भी पूरी मिलती है इसलिए इसे वजन कम करने वाले फलों में से एक माना जाता है।

हड्डियों को बनायें मजबूत
चीकू में तांबा, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है जिससे उम्र के साथ कमजोर होती हड्डियों की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है |

सूजन करे कम
चीकू में टैनिन होता है, जो सूजन को कम करने का काम करता है। रोज़ चीकू खाने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं |

मॉर्निंग सिकनेस करे दूर
इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन ए और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते है इसलिए डॉक्टर्स भी गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को चीकू खाने की सलाह देते है। एक चीकू रोज़ सुबह खाने से मॉर्निंग सिकनेस नहीं होती है | खासतौर से गर्भवती स्त्रियों को एक चीकू रोज़ाना सुबह खाने से मॉर्निंग सिकनेस और चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है और साथ ही पाचन भी ठीक रहता है |

video: घर घर पहुंचा थायरॉइड… क्या करें अगर आपको भी रहती है थकान, बढ़ने लगा वजन सुने || Dr Amar Singh Azad

आंखो की बढ़ाए रोशनी
चीकू में विटामिन A काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन A आंखो के लिए वरदान होता है | उम्र बढ़ने पर आंखों में आने वाली समस्याएं चीकू खाने से दूर हो जाती है |

बाल करे घने और मजबूत

चीकू खाने के साथ साथ अच्छी तरह से मैशकरके बालों में लगाने से बाल घने और चमकदार होते है| यह बालों को मॉइस्चराइज़ भी करता है जिससे बाल मजबूत होते है | इसे कच्चे दूध में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना कर बालों में लगा कर 15-20 मिनिट रखने के बाद शैम्पू करने से बालों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है |

चीकू के बीज से निकाला गया तेल घुंघराले बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है| यह बालों को मॉइस्चराइज़ और सॉफ्ट करके बालों में नयी चमक लाता है।

डैन्ड्रफ करे खत्म
चीकू के बीज का पेस्ट बनाकर उसमें अरंडी के तेल को अच्छी तरह से मिक्स कर सिर की त्वचा पर रात को लगा कर अगले दिन सिर धोने से बाल चमकदार और डैन्ड्रफ फ्री हो जाते है।

गहरी झुर्रिया करे दूर
रोज़ाना चीकू खाने पर शरीर डिटॉक्सीफाई होता है | यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है|यह फ्री रेडिकल्स को समाप्त कर देता है जिससे जल्दी स्किन पर गहरी झुर्रियां नहीं पड़ती | त्वचा स्वस्थ और मॉइस्चराइज़ रहती है। इसे खाने के अलावा फेस पैक के रूप में लगाने से बहुत ही अच्छे परिणाम मिलते है | इसे कच्चे दूध में मैश करके चेहरे पर लगाने से चेहरा खिल उठता है|

गुर्दे की पथरी करे दूर
चीकू खाने से गुर्दे के रोग काम हो जाते है | पथरी होने पर चीकू के बीज को पीस कर पाउडर बनाकर रात में खाने से कुछ ही दिनों में गुर्दे की पथरी यूरिन के साथ निकाल जाती है|

video: क्या है Super Food जो रखता है इंसान को तंदरुस्त !! बड़ा खुलासा… ये तो हमारे पास सदियों से था

चीकू के अन्य फायदे
चीकू बवासीर और चोट के कारण बहने वाले रक्त को रोकने की क्षमता रखता है।
चीकू के पेस्ट को कीड़ा काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है।
चीकू में लेटेक्स होता है जो दांतों की कैविटी को भरने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है|
चीकू के पेड़ से निकलने वाला दूध फंगल ग्रोथ से बचाता है चीकू के पौधे का दूधिया रस गाँठ और स्किन फंगल इन्फेक्शन को दूर करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

वैसे तो चीकू खाने से किसी को नुकसान नहीं होता है परन्तु फिर भी डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है | खासतौर से शुगर के मरीजों को ध्यान रखना चाहिए |

LEAVE A REPLY