प्रधानमंत्री 9 अप्रैल 2021 को डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखी पुस्तक ओडिशा इतिहास के हिंदी संस्करण का लोकार्पण करेंगे

8 APRIL 2021,

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘उत्कल केशरी’ डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओडिशा इतिहास’ का हिंदी अनुवाद का लोकार्पण 9 अप्रैल 2021 को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे करेंगे। अब तक ओड़िया और अंग्रेजी में उपलब्ध इस पुस्तक का हिंदी में अनुवाद श्री शंकरलाल पुरोहित द्वारा किया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और कटक के सांसद श्री भर्तृहरि महताब (एलएस) भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। हिंदी संस्करण के विमोचनका आयोजन हरेकृष्ण महताब फाउंडेशन द्वारा किया गया है।

हाथ में कहीं भी दर्द होने पर करें … || Elbow Pain || Dr. Ak Jain ||

लेखक के बारे में—

डॉ. हरेकृष्ण महताब भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे। उन्होंने 1946 से 1950 तक और 1956 से 1961 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने अहमद नगर किला जेल में ‘ओडिशा इतिहास’ पुस्तक लिखी, जहां उन्हें 1942-1945 के दौरान दो साल से अधिक समय तक जेल में रखा गया।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY