पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने टीम का ऐलान किया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है।

देवों के देव महादेव जहाँ विज्ञान भी फेल।

इस सिलसिले में भाजपा ने पंजाब के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की है। पार्टी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है.

जानें, कौन है Taliban जिसने 30 साल से Afghanistan में छेड़ी है जंग || Taliban || Exclusive ||

गौरतलब है कि पंजाब में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा को किसानों के सबसे बड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी पंजाब में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और भाजपा राज्य में एक-दूसरे से लड़ेंगे।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY