पंजाब में ग्रामीण सड़क नैटवर्क और पुलों को और मजबूत करने के लिए 850 करोड़ रुपए का प्रोजैक्ट मंजूर

चंडीगढ़, 23 मार्चः
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नैटवर्क और पुलों को और मजबूत बनाने के लिए पंजाब सरकार ने 116 सड़कों के नवीनीकरण और 22 पुलों के निर्माण सम्बन्धी प्रोजैक्ट को मंजूरी दे दी है।
इस प्रमुख प्रोजैक्ट से राज्य में गाँवों का अस्पतालों, स्कूलों और मंडियों के साथ संपर्क और बढ़ेगा।
इस प्रोजैक्ट के साथ पंजाब केंद्र सरकार द्वारा पी.एम.जी.एस.वाई.-3 प्रोजैक्ट को लागू करने में शीर्ष 13 राज्यों में से एक बन गया है।

कैसे बचाएं बच्चों को गर्मियों में भूख ना लगने की बीमारी से सुने || Dr. Harshinder kaur || Appetite |

यह फैसला मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन की अध्यक्षता में पी.एम.जी.एस.वाई-3 के लिए राज्य स्तरीय स्थायी समिति (एस.एल.एस.सी.) की हुई मीटिंग के दौरान लिया गया।
मुख्य सचिव ने बताया कि समिति ने 116 सड़कें (कुल लंबाई 1121 किलोमीटर) के नवीनीकरण और 22 पुलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने आगे बताया कि इस सूची में 10 जिलों, लुधियाना, एस.बी.एस. नगर (नवां शहर), मुक्तसर, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, मानसा, तरन तारन, के 69 ब्लाॅक शामिल हैं। इस प्रोजैक्ट की अनुमानित लागत 850 करोड़ रुपए है।
गाँवों के सशक्तिकरण और सर्वपक्षीय विकास में सड़कों की महत्ता बारे रौशनी डालते हुए श्रीमती विनी महाजन ने इस प्रोजैक्ट को प्रभावशाली ढंग से लागू करने संबंधी सम्बन्धित विभाग को निर्देश भी दिए।
इस मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) श्री अनिरुद्ध तिवारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतें सीमा जैन, प्रमुख सचिव (वित्त) के.ए.पी सिन्हा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री विकास प्रताप और लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी शामिल थे।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY