पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा वेटरन कांग्रेसी नेता और पूर्व सिंचाई और राजस्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना के देहांत पर दुख प्रकट

चंडीगढ़, 23 मार्चः
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को वेटरन कांग्रेसी नेता और पूर्व सिंचाई और राजस्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना (90) के अकाल निधन पर गहर दुख प्रकट किया। श्री अबुल खुराना का आज सुबह चंडीगढ़ में एक संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया। वह अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए हैं।

Punjab government will procure farm produce at any cost

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गुरनाम सिंह अबुल खुराना को एक सज्जन राजनेता और लोगों का नेता बताया जिन्होंने दबे-कुचले लोगों की भलाई और मालवा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए निरंतर काम किया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि श्री अबुल खुराना स्थानीय लोगों के साथ ज़मीनी स्तर पर जुड़े होने के कारण मालवा बेल्ट में हमेशा याद किये जाया करेंगे। उनके देहांत से राजनीति के क्षेत्र को एक अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकग्रस्त परिवार, रिश्तेदारों और स्नेहियों के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की अरदास की।
इसी दौरान पंजाब सरकार द्वारा मरहूम नेता को सत्कार भेंट करते हुए आज के रहते दिन के लिए राज्य सरकार के दफ्तरों, बोर्ड, निगमों और शैक्षिक संस्थाओं में छुट्टी का ऐलान किया।
ज़िक्रयोग्य है कि गुरनाम सिंह अबुल खुराना श्री मुक्तसर साहिब जिले के हलका लम्बी से 1992-1997 के दरमियान विधायक रहे हैं।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अबुल खुराना में 24 मार्च 2021 (बुधवार) को सुबह 11.30 बजे होगा।
-NAV GILL

LEAVE A REPLY