नए भाजपा अध्यक्ष ने संभाला कार्य भार, पुराने अध्यक्ष की हुई छुट्टी

-दिल्ली भाजपा की कमान आई आदेश गुप्ता के हाथ
-दिल्ली की जनता की करेंगे सेवा-आदेश गुप्ता
-नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संभाला कार्य भार

इसे भी देखें…नौसरबाज का कारनामा, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब आदेश गुप्ता के हाथ में दी गई है। आदेश गुप्ता इससे पहले ,दिल्ली में निगम पार्षद और मेयर जैसी जिमेदारी संभाल चुके है। आज भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपना पदभार सम्भाल लिया। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस मौके पर संबोधन करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि वह पूरी तन्मयता के साथ दिल्ली के लोगों की सेवा करेंगे। बता दें कि इससे पहले मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष पद पर आसीन थे।

इसे भी देखें…इस इंसान की बहादुरी को आप भी करेंगे सलाम, हिरण को बचाने के लिए भिड़ गया अजगर से

दिल्ली से दविन्द्र सिंह की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY