चंडीगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने राणा सोढी को भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन की नुमायंदगी के लिए अधिकारित किया

चंडीगढ़, 9 मार्च
चंडीगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन (सी.ओ.ए) ने आज अपने लाईफ प्रैजीडैंट और पंजाब के खेल और युवा सेवाओं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी को भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन (आई.ओ.ए) की नुमायंदगी करने के अधिकार दे दिए।
राणा गुरमीत सिंह सोढी के नेतृत्व में आज यहां हुई मीटिंग में सी.ओ.ए के सदस्यों ने राणा सोढी को अधिकार दिए कि वह मतदान के दौरान भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन में सी.ओ.ए की नुमायंदगी करें। मीटिंग के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे विचारे गए, जिनको कुल 34 ऐसोसिएशनों में से मौके पर मौजूद 29 मैंबर एसोसिएशनों के 58 सदस्यों की तरफ से सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

चाहे जो खाएं पीएं लीवर रहेगा तगड़ा… || Dr. Joginder Tyger ||

इस मीटिंग के दौरान अधिकारियों का चयन भी किया गया जिनमें विक्रम सिंह को चंडीगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है जबकि रघुमीत सिंह सोढी को आनरेरी सचिव और रूप लाल शर्मा को खजांची चुना गया है। इसके अलावा विजय पाल को सीनियर मीत प्रधान, दर्शन लाल शर्मा और हरजिन्दर सिंह गिल को उप -प्रधान चुना गया है। रंजन सेठी को संयुक्त सचिव चुना गया है जबकि तरलोक सिंह, सुनील दत्त शर्मा, कमलदीप सिंह और डा. आर. एस. मान को कार्यकारी मैंबर के तौर पर चुना गया है।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY