गुणों का खज़ाना है ‘तरबूज’….जानिए तरबूज खाने का सही तरीका

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कई प्रकार के मौसमी फल बाजार में मिलने लगते हैं। इन फलों में तरबूज भी शामिल है। गर्मियों का तोहफा तरबूज खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही यह शरीर को पोषक तत्व भी प्रदान करता है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी और 8 प्रतिशत शुगर पाई जाती है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। तरबूज में  विटामिन ए, सी व बी6 और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व भी पाया जाता है जो दिल के रोगों से बचाव करता है।

इसे भी पढ़ें…पेट से लेकर.. हर रोग से होगा बचाव… करें इसका सेवन

तरबूज के सेवन के लाभ

कब्ज से दिलाए निजात

कब्ज से राहत पाने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि तरबूज में पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप में तरबूज खाने से पाचन तंत्र सही काम करता है और पेट के रोगों से निजात मिलती है। खासकर कई रोगों का कारण बनने वाली  कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

डिहाइड्रेशन से करे बचाव

गर्मी के मौसम की सबसे मुख्य समस्या डिहाइड्रेशन से बचाव करने के लिए आप तरबूज खा सकते हैं। तरबूज की तासीर ठंडी होती है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी, मिनरलस, विटामिन और शरीर के लिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरबूज खाना फायदेमंद रहता है।

इसे भी पढ़ें…कब्ज़ से लेकर पेट के रोग होंगें दूर…बस दूध में मिलाएं यह चीज़…

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर कई प्रकार के रोग लगने का खतरा बना रहता है। लेकिन तरबूज में मौजूद विटामिन सी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से बुखार व कई प्रकार के संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर से करे बचाव

तरबूज में कैंसर रोधी तत्व भी पाए जाते हैं। नियमित रूप में तरबूज खाने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। तरबूज में पाया जाने वाला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के लिए जिम्मेदार कणों के विकास को रोकने में सहायक सिद्ध होते हैं। इन तत्वों के अलावा तरबूज में मौजूद तत्व लाइकोपीन प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है। 

इसे भी पढ़ें…‘गन्ने का रस’ है… कई रोगों का रामबाण इलाज

दिल के लिए है लाभदायक

तरबूज में पाए जाने वाले तत्व दिल के रोगों से भी बचाव करते हैं। यह तत्व कोलस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं। जिससे दिल के रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

त्वचा और बालों के लिए है फायदेमंद

तरबूज में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, कोलेजन के निर्माण और रखरखाव के लिए जरूरी माना जाता है। जो त्वचा और बालों के लिए नयी संरचना प्रदान करता है। साथ ही तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। त्वचा और बालों के पोषण के लिए पानी भी बेहद जरूरी है। तरबूज में पाए जाने वाले कैरीटोनॉयड्स व फ्लेवनॉयड्स नामक तत्व उम्र से पहले ही त्वचा में आने वाले ढीलेपन व झुर्रियों को रोकते हैं। तरबूज के बीजों को पीसकर चेहरे पर लगाने से और तरबूज के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ने से ब्लैकहेड्स दूर होते हैं और चेहरे पर निखार आता है।

इसे भी पढ़ें…गर्मी के मौसम में यह फल रखेगा आपकी सेहत का पूरा ख्याल…

मांसपेशियों के लिए है लाभकारी

तरबूज में पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम एक ऐसा तत्व है जो शरीर के नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है। इसलिए नियमित रूप में तरबूज खाने से मांसपेशियों का दर्द कम होता है और साथ ही मांसपेशियों संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

आंखों के लिए है लाभदायक

तरबूज में पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए बेहद लाभदायक हैं। आंखों की रोशनी को सही रखने व रोगों से बचाव करने के लिए तरबूज खाने से लाभ होता है। क्योंकि तरबूज में पाया जाने वाला विटामिन ए व बीटा कैरोटीन तत्व आंखों के लिए स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।  नियमित रूप में तरबूज खाने से मोतियाबिंद व रतौंधी जैसे आंखों के रोगों से बचाव होता है।

वजन घटाने में करे मदद

तरबूज में वजन कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन नामक तत्व शरीर से फालतू वसा यानि चर्बी को कम करता है। इस तत्व के कारण ही वसा बनाने वाली कोशिकाओं निर्माण कम होता है। तरबूज पानी का एक अच्छा स्त्रोत है जो डाइटिंग के दौरान वजन कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें…गर्मी को मात देंगे…यह घरेलु उपाय

साथ ही तरबूज के पोषक तत्वों का अधिक फायदा लेने के लिए तरबूज खाते समय यह ध्यान रखें कि तरबूज हमेशा ताजा काट कर ही खाएं। काफी समय पहले से काट कर रखा तरबूज सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा तरबूज खाने के बाद कम से कम 1 घंटे तक पानी का सेवन न करें। 

धर्मेन्द्र संधू

LEAVE A REPLY