गर्मी से राहत पाने के चक्कर में गई जान

गर्मी के मौसम में अकसर लोग नदी व तालाबों में नहाने के लिए जाते हैं। लेकिन कई बार नदी में नहाना महंगा भी पड़ सकता है। और अनजाने में जान भी जा सकती है। ऐसा ही मामला हरियाणा के घरौंडा उपमंडल के गांव लालूपुरा से सामने आया है। अराईपुरा गांव के 5 युवक यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक युवक नदी में डूब गया और मौके पर मौजूद लोगों ने तीन युवकों को डूबने से बचा लिया। जबकि एक युवक खुद तैर कर नदी से बाहर निकल आया। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण और तैराक मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी।

इसे भी देखें…अब देना होगा यूजर टैक्स, शुरुआत हुई हरियाणा से || Haryana News |

वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार घरौंडा ने बताया कि डूबने वाले युवक की तलाश जारी है।

अकसर नदियों में नहाने के मनाही की जाती हैं लेकिन फिर भी लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए नहंाते हैं। और अनजाने में की गलती से कीमती जान बची जाती हैं। इस लिए ऐसे स्थानों पर नहाने से बचें।

घरौंडा से सुरेन्द्र पांचाल की रिपोर्ट

इसे भी देखें…किसानों की आवाज़ बना कांग्रेस का बड़ा नेता, केन्द्र सरकार को सुनाई खरी-खोटी

LEAVE A REPLY