आंखों की बढ़ेगी रोशनी…शूगर से मिलेगा छुटकारा…खाएं यह सब्जी

धर्मेन्द्र संधू

कुछ ऐसी सब्जियां है जिनका उपयोग बाहरी देशों में ज्यादा होता है लेकिन भारत में कम। यह सब्जियां भारत में भी मिलती हैं और बहुत कम लोग इनका उपयोग करते हैं। एक ऐसी ही सब्ज़ी है ‘ब्रोकली’ब्रोकली देखने में फूलगोभी जैसी होती है, लेकिन इसका रंग गहरा हरा होता है। विदेशों में ब्रोकली का इस्तेमाल उबालकर खाने या सूप बनाने के लिए किया जाता है। ब्रोकली में मानव शरीर के लिए जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत समस्याओं रोगों से बचाव करते हैं।

इसे भी देखें…इस साधारण सी चीज का लेप करता है……सिर से लेकर पैर के दर्द को दूर

ब्रोकली के फायदे

कब्ज को करे दूर

ब्रोकली में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की समस्या में आराम देती है। खासकर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है। इसके लिए ब्रोकली काफी फायदेमंद है लेकिन गर्भवती महिलाएं ब्रोकली के उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा ब्रोकली में पाचन तंत्र को सही रखने वाले गुण पाए जाते हैं।

खून की कमी को दूर करती है ब्रोकली

अगर आप खून की कमी से जूझ रहे हैं तो अपने आहार में ब्रोकली को शामिल करें। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है। साथ ही ब्रोकली में खून को साफ करने की क्षमता भी होती है।

आंखों के लिए लाभकारी है ब्रोकली

ब्रोकली आंखों की समस्याओं रोगों में लाभकारी है। इसमें विटामिन और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की समस्याओं से बचाव तो करता ही है साथ ही आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।

इसे भी देखें…पेट से लेकर दिमाग के रोगों की छुट्टी करती है… इस फूल की जड़

त्वचा की समस्याओं को करे दूर

उम्र से पहले पड़ने वाली झुर्रियों और त्वचा में आने वाले ढीलेपन को रोकने में ब्रोकली सहायक सिद्ध होती है। ब्रोकली में मौजूद तत्व विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को रोक कर त्वचा में कसाव लाते हैं।

वजन कम करने के लिए फायदेमंद

वजन बढ़ना आज के समय की आम समस्या है लेकिन ब्रोकली खाने से वजन नहीं बढ़ता। इसका कारण है कि यह एक ऐसी सब्जी है जिसमें प्रोटीन कम और फाइबर ज्यादा होता है। ब्रोकली खाने से पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है, जिससे वजन कम होता है।

इसे भी देखें…नहीं होगी एलर्जी… बदलते मौसम में रहेंगे फिट…

दिल के रोगों से करे बचाव

दिल के स्वास्थ्य के लिए ब्रोकली उपयोगी है। ब्रोकली में मौजूद कैरेटेनायडस ल्यूटिन दिल को मजबूती प्रदान करता है और दिल की धमनियां स्वस्थ रहती हैं। साथ ही इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखता है और दिल के रोगों से बचाव होता है।

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत

अगर आप ब्रोकली खाते हैं तो आपकी रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ सकती है। ब्रोकली में विटामिन सी होता है जो रोगों से शरीर का बचाव करता है।

कैंसर की संभावना को कम करती है ब्रोकली

ब्रोकली में कैंसर के खतरे को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ब्रोकली में मौजूद तत्व कैंसर से शरीर की रक्षा करते हैं।

इसे भी देखें…यही हाल रहा तो नहीं पैदा होंगे बच्चे…अगर हुए तो होंगे मंदबुद्धि… सुनो Dr.Amar Singh Azad से

हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ब्रोकली

हड्डियों की मजबूती के लिए ब्रोकली लाभकारी है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम आदि तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के रोगों से बचाव करते हैं। खासकर हड्डियों के कमजोर होकर टूटने की बीमारी में ब्रोकली फायदेमंद है।

तनाव को दूर करने में करे मदद

मानसिक तनाव चिंता को दूर करने में ब्रोकली मददगार है। ब्रोकली खाने से मन को खुश रखने वाले हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जिससे चिंता दूर होती है।

मधुमेह के रोग में उपयोगी है ब्रोकली

मधुमेह के रोगियों के लिए ब्रोकली फायदेमंद है। ब्रोकली खाने से खून में शूगर का लेवल सही रहता है। शुगर के मरीज ब्रोकली का जूस पी सकते हैं या सलाद खा सकते हैं। लेकिन फिर भी जिनका रोग ज्यादा बढ़ चुका है, उन्हें ब्रोकली का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी देखें…शरीर बनेगा बलवान… हर कमजोरी होगी दूर… रोजाना खाएं यह चीज

LEAVE A REPLY