अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से पंजाब भर में समागम

चंडीगढ़, 9 मार्च
अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मतदान और महिलाओं के अंतरसंबंध को याद रखते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की तरफ से राज्य के समूह 22 जिलों में विभिन्न मुकाबले करवाए गए। स्वीप नोडल अफसरों के लिए ‘महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को कैसे मजबूत करती है? युवा महिलाओं की भागीदारी को यकीनी बनाने के लिए क्या प्रयास किये जाने जरुरी हैं।’ विषय पर लेख मुकाबला करवाया गया। कैंपस अम्बैसडर और इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब के इंचार्जों के लिए क्विज़ मुकाबले करवाए गए। क्विज मुकाबलांे का विषय था ‘मतदान और राजनीति में महिलाओं की भूमिका।’ इसमें 235 कैंपस अम्बैसडर और 156 इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब के इंचार्जों ने भाग लिया। इसके अलावा पंजाब भर के हर जिले की सबसे अधिक ई-ऐपिक डाउनलोड करने वाली महिला बी.एल.ओ. को 500-500 रुपए के इनाम का ऐलान किया गया। इनको 500 -500 रुपए का नकद इनाम और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा।

पेट की सारी बीमारियां होंगी कुदरती तरीके से ऐसे ठीक || Dr. Joginder Tyger ||

समूह पंजाब की महिला वोटरों के लिए ‘महिला वोट और लोकतंत्र विषय पर बोलियों का मुकाबला करवाया गया जिसमें जिला स्तर पर पहला दर्जा हासिल करने वालों को सम्मानित किया जायेगा। इन सभी मुकाबलों में भारी संख्या में सम्मिलन किया गया और राज्य स्तरीय समागम के फेस बुक लाइव इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में डा. एस.करुणा राजू, आई.ए.एस. मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस और पंजाब की महिलाओं को मुबारकवाद दी। लोकतंत्र में अपनी भूमिका की महत्ता को समझते हुये सक्रिय और जिम्मेदारी के साथ हिस्सा लेने के लिए कहा। श्रीमती माधवी कटारिया, आई.ए.एस. अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने इस मौके पर महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने के लिए कहा और कभी भी अपने आप को दोयम दर्जे का नागरिक न समझने के लिए जागरूक रहने के लिए कहा।

-NAV GILL

LEAVE A REPLY