जोड़ों के दर्द से लेकर पुराने रोगों को दूर करता है यह तेल

धर्मेन्द्र संधू

आज हम अपने बड़े-बुजुर्गों की औषधीय धरोहर को भूलते जा रहे हैं। जबकि यह औषधियां कई रोगों से मुक्त करने में सक्षम हैं। आज भी हमारे आसपास ऐसे पौधे मौजूद हैं जिनसे होने वाले फायदों के बारे में हमें ज्ञान ही नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके पत्ते और बीज तो कई सेहत समस्याओं में लाभकारी हैं लेकिन आयुर्वेद में इसके तेल का इस्तेमाल पुराने रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है।

इसे भी देखें…दिल और गुर्दों के रोगों से बचना है तो खाएं यह मौसमी सब्ज़ी

यह पौधा मुख्य रूप से भारत और अफ्रीका में पाया जाता है। इसका भारतीय नाम ’अरंडी’ है। मेडिकल साइंस में इसे रिसीनस कम्युनिस के नाम से जाना जाता है। अरंडी का तेल प्राचीन काल से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

यह तेल अपने जीवाणु रोधी गुणों के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका प्रयोग साबुन बनाने, मालिश करने, फंगल संक्रमण को दूर करने के साथ ही त्वचा, बालों और स्वास्थ्य संबंधी रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है।

अरंडी के तेल के फायदे

गठिया के इलाज में लाभकारी

अरंडी का तेल गठिया के दर्द में काफी राहत प्रदान करता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक साफ कपड़े को अरंडी के तेल में भिगो लें। अब कपड़े को दबाकर कर अतिरिक्त तेल को बाहर निकाल दें। जोड़ों में जहां दर्द हो रहा हो वहां इस कपड़े को रखने के बाद इसके ऊपर गर्म पानी से हल्की सिकाई करने से दर्द में तो आराम मिलता ही है साथ ही सूजन भी कम होती है।

इसे भी देखें…घर में बैठे बच्चे बुजुर्ग हो रहे भयानक बीमारियों का शिकार…कैसे बचाएं

घावों को भरने में करता है मदद

यह तेल घाव पर एक अच्छे एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। इसीलिए घाव ठीक करने वाली क्रीमों में अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

दाद के इलाज में फायदेमंद

दाद को ठीक करने के लिए भी अरंडी का तेल उपयोगी है। दो चम्मच अरंडी का तेल और 4 चम्मच नारियल के तेल को मिक्स करके दाद वाली जगह पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।

बालों को सफेद होने से रोकता है अरंडी का तेल

अगर आपके बाल उम्र से पहले सफेद होने लग गए हैं तो अरंडी के तेल को इस्तेमाल कर इन्हें सफेद होने से रोका जा सकता है। इतना ही नहीं इस तेल को बालों पर नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बाल लंबे भी होते हैं।

त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभकारी

अरंडी का तेल त्वचा को मुलायम बनाने में तो मदद करता ही है साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करता है। अरंडी के तेल में मौजूद फैटी एसिड त्वचा के स्वस्थ टिशुयों के विकास में मदद करता है। यह तेल गर्भावस्था के दौरान होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को भी दूर करता है।

इसे भी देखें…आपकी यह एक गलती बन सकती है पेट के रोगों का कारण

कब्ज की समस्या में लाभदायक

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है और मल त्याग करते हुए कब्ज के कारण होने वाले असहनीय दर्द को झेल रहे हैं तो मल त्याग से पहले और रात को सोने से पहले गुदा द्वार पर इसे लगाने से मल त्याग आसान हो जाता है और दर्द में राहत मिलती है।

अरंडी के तेल के नुकसान

इस तेल की प्रकृति गर्म होती है इसलिए इसके इस्तेमाल से त्वचा पर खुजली या सूजन हो तो आपको इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए हो सके तो अरंडी के तेल के किसी भी प्रकार के उपयोग से पहले आयुर्वेद के चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

इसे भी देखें…जहर से भी खतरनाक है पदार्थ…. और हम कर रहे हैं रोजाना इस्तेमाल